{"_id":"6349aa186e0cbf18721203be","slug":"new-weekly-train-will-run-between-narnaul-to-jaipur-narnol-news-rtk660887697","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल से जयपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक नई रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल से जयपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक नई रेलगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। रेलवे ने बांद्रा से हिसार के लिए एक नई स्पेशल सुपर फास्ट पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक माह के लिए ट्रायल के तौर 18 अक्तूबर चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोटा, जयुपर से होते हुए हिसार जाएगी। इस ट्रेन के चलते से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
नारनौल स्टेशन से सैकड़ों लोग प्रतिदिन जयपुर व कोटा के लिए आवागमन करते हैं। कुछ दिन पूर्व हिसार से सांसद बिजेंद्र चौधरी ने गत दिनों ही केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर हिसार वाया नारनौल जयपुर लिए नई रेल चलाने की मांग की थी। हालांकि भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने भी कई बार रेलमंत्री को पत्र लिखकर उक्त रूट पर रेल चलाने की मांग की थी। इसके अलावा स्थानीय लोगों व अनेक सामाजिक संस्थाओं ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्री व जयपुर मंडल महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। लोगों की मांग पर रेलवे विभाग ने ट्रायल के तौर पर हिसार, रेवाड़ी वाया नारनौल, जयपुर बांद्रा के लिए एक जोड़ी नई रेलगाड़ी का संचालन शुरू करने जा रही है। जिसमें एक गाड़ी बांद्रा से चलकर जयपुर, रिंगस वाया नारनौल होते हुए हिसार जाएगी। वहीं एक गाड़ी हिसार से चलकर रेवाड़ी, नारनौल, रिंगस वाया नारनौल होते हुए जयपुर बांद्रा पहुंचेगी। रेलवे विभाग द्वारा जारी सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 09091 मंगलवार को बांद्रा स्टेशन से 21 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। जोकि कोटा, जयपुर व रिंगस होते हुए बुधवार को 17 बजकर 16 मिनट पर नारनौल रेलवे स्टेशन तथा 22 बजकर 25 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09092 वीरवार को हिसार रेलवे स्टेशन से 00 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। यह गाड़ी 02 बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी व 03 बजकर 34 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। वहीं 05 बजकर 05 मिनट पर रिंगस व 06 बजकर 35 मिनट पर जयपुर, 12 बजकर 40 मिनट पर कोटा तथा शुक्रवार को 04 बजकर 30 मिनट पर बांद्रा स्टेशन पर पहुंचेगी।
क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन जयपुर के लिए आवागमन करते हैं, क्योंकि जयपुर में अच्छी चिकित्सका सुविधा होने के चलते लोग जांच आदि करवाने के लिए जयपुर आवागमन करते हैं। अनेक विद्यार्थी कोटा में कोचिंग कर रहे हैं। व्यापारी भी आते जाते हैं। सभी को इस ट्रेन से लाभ होगा।
विज्ञापन
---------------
वर्जन:
जयपुर मंडल की ओर से जनता की मांग पर हिसार से बांद्रा साप्ताहिक नई रेल गाड़ी चलाई जा रही है। यह गाड़ी 18 अक्तूबर से एक महीने चलाई जाएगी जिसके पांच फेरे होंगे। नारनौल रेलवे स्टेशन पर भी इसका ठहराव होगा।- सुरेश यादव, स्टेशन अधीक्षक