{"_id":"67c9e4beee494de02f05b908","slug":"new-train-operation-started-will-also-stop-at-mahendragarh-station-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115640-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नई ट्रेन का संचालन शुरू, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नई ट्रेन का संचालन शुरू, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी होगा ठहराव
Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन --संवाद
महेंद्रगढ़। रेलवे की ओर से जोधपुर से गोरखपुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस गाड़ी का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यह गाड़ी छह से 27 मार्च तक प्रत्येक वीरवार को गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर से गोरखपुर जाएंगी। वहीं चार से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर से जोधपुर के लिए चलेगी। इस गाड़ी की आठ ट्रिप होगी।
उन्होंने बताया कि यह गाड़ी संख्या 04830 छह मार्च को शाम को 4.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर, 9.35 बजे रतनगढ़, सात मार्च को रात 12.30 बजे लौहारू, रात 1.07 बजे महेंद्रगढ़, सुबह 2.50 बजे रेवाडी, सुबह 4.45 बजे दिल्ली, शाम 15.10 बजे लखनऊ से अयोध्या होकर शुक्रवार की सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04829 शुक्रवार की रात 11.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर वाया अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, रेवाड़ी, शाम को 3.18 बजे महेंद्रगढ़, लौहारू, सादलपुर, चुरु, रतनगढ़, सुजानगढ से होते हुए शाम को जोधपुर पहुंचेगी। रेलवे विभाग से इस ट्रेन प्रतिदिन संचालन शुरू करके सतनाली व डहीना स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की है। स्टेशन मास्टर निरंजन ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से जोधपुर से गोरखपुर तक नई स्पेशल ट्रेन चलाई है। ताकि यात्रियों को काई परेशानी का सामना न करना पड़े।