फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   new public toilets to be built in Mahendragarh; budget of lakh approved

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बनेंगे 10 नए सार्वजनिक शौचालय, 60 लाख का बजट मंजूर

Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
new public toilets to be built in Mahendragarh; budget of lakh approved
फोटो संख्या:57-नगर पालिका  कार्यालय के सामने खाली जगह, जहा बनाया जाएगा सार्वजनिक शौचालय===संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 10 नए सार्वजनिक शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनके निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर आवंटित होने के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, सभी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था के साथ दिव्यांग लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इन शौचालयों के बनने से बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। कई लोग मजबूरी में खंडहर मकानों, पुरानी हवेलियों और अन्य खाली स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे गंदगी बढ़ने के साथ आसपास का वातावरण भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शौचालय बनने से खुले में लघुशंका पर रोक लगेगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। खासकर महिलाओं, दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
---------------
इन स्थानों पर बनाए जाएंगे शौचालय
नगर पालिका की ओर से शहर के परशुराम चौक, कांप्लेक्स, सब्जी मंडी, बस स्टैंड के सामने, नगर पालिका कार्यालय के सामने, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के नजदीक मोहल्ला सैनीपुरा में, मसानी चौक, पुराने महाविद्यालय के नजदीक, मोहल्ला सैनीपुरा में दो शौचालय व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

---------------
वर्जन:


शहर में महिलाओं और दुकानदारों को राहत देने के लिए 10 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब इसी माह टेंडर आवंटित कर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। अक्तूबर में शौचालयों का निर्माण शुरू हो जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:57-नगर पालिका  कार्यालय के सामने खाली जगह, जहा बनाया जाएगा सार्वजनिक शौचालय===संवाद

फोटो संख्या:57-नगर पालिका  कार्यालय के सामने खाली जगह, जहा बनाया जाएगा सार्वजनिक शौचालय===संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed