फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New forms applicable from August 1 for making, cutting and amending votes

वोट बनवाने, कटवाने और संशोधन के लिए एक अगस्त से नये फार्म लागू

Thu, 28 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
New forms applicable from August 1 for making, cutting and amending votes
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग ने वोट बनवाने के लिए फार्म 6, वोट कटवाने के लिए फार्म सात और संशोधन के लिए फार्म 8 में बदलाव किया है। आगामी एक अगस्त से तीनों कार्यों के लिए नये फार्म ही स्वीकार किए जाएंगे। नए नियम के अनुसार अब चार पात्रता तिथि मानकर वोट बनाए जा सकेंगे। बीएलओ को नये फार्म से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये बातें उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने वीरवार को निर्वाचन नियमों में संशोधन के संबंध में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आम लोग वोटर हेल्प लाइन एप्लीकेशन के माध्यम से भी ऑनलाइन वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्प लाइन एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा एनवीएसपी पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसका लिंक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर है।
विज्ञापन

बताया कि अब मतदाता सूची को और भी अधिक त्रुटि रहित बनाने के लिए उसे आधार नंबर के साथ जोड़ने का प्रावधान किया गया है। अब नये फार्म में आधार नंबर भरने का भी प्रावधान किया गया है। इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगलसेन, तहसीलदार नारनौल विकास और नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नहीं चार पात्रता तिथि मानी जाएंगी
उपायुक्त ने कहा कि अब तक भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार पात्रता तिथि केवल एक जनवरी को मानकर वोट बनाए जाते थे। नये संशोधन के अनुसार साल में चार पात्रता तिथि मानी जाएंगी। अब एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर की तिथि को पात्रता तिथि मानकर वोट बनाए जा सकेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक अगस्त से यह सुनिश्चित करें कि सभी बीएलओ अपने फोन में गरुड़ ऐप डाउनलोड करके फार्म की एंट्री इस ऐप के माध्यम से करें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed