फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New buildings will be constructed for sub health centers in four villages

Mahendragarh-Narnaul News: चार गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन बनेंगे

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
New buildings will be constructed for sub health centers in four villages
फोटो 10कार्यक्रम में संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।संवाद
मंडी अटेली। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत अटेली खंड के तिगरा, बजाड़, बिहाली और मोहलड़ा गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। यह बात स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने खेड़ी और नावदी गांव में कहीं।
विज्ञापन

कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत कांटी के भवन में चल रही पीएचसी के लिए मंजूरी मिल गई है। अब यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हो चुकी है। अगले सप्ताह निशानदेही करवाकर चीफ आर्किटेक्ट के पास फाइल जाएगी। वह लगातार इस मामले को देख रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों की भर्ती पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कोसली के विधायक डॉ. अनिल यादव, एसडीएम नारनौल रमित यादव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेन्द्र राव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, चेयरमैन अटेली नगर पालिका संजय गोयल, चेयरमैन अटेली पंचायत समिति राजेंद्र प्रसाद, चेयरमैन कनीना पंचायत समिति जयप्रकाश, सरपंच खेड़ी सतनारायण, सरपंच नावदी मधुबाला आदि उपस्थित रहे।



इंसेट
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से जानी समस्या

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने खेड़ी गांव की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की धन राशि की घोषणा की। वहीं खेड़ी गांव में स्वास्थ्य मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अटेली स्थित कार्यालय में भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed