{"_id":"66f6f779117c8dd0f90175aa","slug":"netajis-welcome-spring-has-arrived-at-the-flower-shops-flowers-are-showering-in-the-public-meeting-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116570-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेताजी का स्वागत... फूलों की दुकानों पर आई बहार, जनसभा में बरस रहे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेताजी का स्वागत... फूलों की दुकानों पर आई बहार, जनसभा में बरस रहे फूल
Fri, 27 Sep 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में चुनावी माहौल के चलते इन दिनों फूलों की दुकानों पर दिनभर भीड़ रहती है। चुनाव के दौरान होने वाली रैलियों व जनसभाओं में नेताओं के स्वागत करने के लिए इनका खूब उपयोग किया जा रहा है। इसी कारण गेंदे के फूल व मालाओं सहित गुलाब की पत्तियों के भाव इस मौसम में कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं।
आमतौर पर पितृ पक्ष में फूलों की मांग बहुत कम हो जाती है और इनके भाव भी कम हो जाती हैं। इस बार विधानसभा चुनाव के चलते फूल मालाओं और पत्तियों की खूब बिक्री हो रही है। शहर के फूल विक्रेता भगतसिंह सैनी व दयानंद सैनी ने बताया कि इन दिनों फूलों की खूब मांग हो रही, इनमें सबसे ज्यादा गेंदा बिक रहा है। फूल विक्रेताओं ने बताया कि चुनाव के चलते शहर में फूलों की हर दुकान से करीब 500 मालाएं रोज बिक रही है। इसके अलावा गुलाब की पत्तियां भी 25 से 30 किलो रोज एक दुकान पर बिक रही है। उन्होंने बताया कि शहर में दस के करीब फूलों की दुकानें है और सभी पर चुनाव के चलते काम खूब अच्छा है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार गणेश उत्सव से ही फूलों की मांग शुरू हो गई थी और इसके बाद चुनाव आ गए इसलिए 20 रुपए में बिकने वाली गेंदे की माला 30 रुपए में बिक रही है और गेंदे का भाव 200 रुपए किलो चल रहा है। फूल विक्रेताओं ने बताया कि उनके पास गेंदा दिल्ली व रेवाड़ी के पास कुंड से आ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार चुनाव के साथ-साथ अधिक बरसात के कारण भी फूलों पर महंगाई छाई रही।
नेताओं की जनसभा में जमकर बरस रहे फूल
विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में रोजाना जनसभा हो रही है। इन जनसभा में नेताओं के पहुंचने पर सबसे पहले ग्रामीणों या मोहल्ला वासियों द्वारा फूल मालाओं से ही स्वागत किया जाता है। चुनाव में खड़े हर प्रत्याशी की एक दिन में कई जनसभा होती है जिनमें हर जगह फूल मालाओं का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं बड़ी रैलियों में मंच सजावट से लेकर स्वागत तक फूल मालाओं व गुलाब की पत्तियों का खूब प्रयोग किया जा रहा है।