{"_id":"672122e24d8634d28a0ec961","slug":"neha-and-muskaan-first-in-rangoli-competition-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117641-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में नेहा व मुस्कान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में नेहा व मुस्कान प्रथम
Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-26छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते स्टाफ सदस्य। स्रोत- संस्थान
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्राचार्य कुसुमलता यादव के दिशा निर्देश पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में कला और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा। रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने फूलों, रंगों और विविध आकृतियों का उपयोग करके अनोखी रंगोलियां बनाई। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सांस्कृतिक और पारंपरिक तत्वों को बखूबी दर्शाया। इसके साथ ही पर्यावरण और भारतीय परंपराओं पर आधारित रंगोलियां भी बनाई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र, दलीप भगवाड़िया, शर्मिला यादव, वीना आनंद, पूजा यादव, पिंकी कुमारी व नेहा यादव ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं सी की छात्रा नेहा व मुस्कान प्रथम, 11वीं डी की छात्रा प्रिया व सोनाक्षी द्वितीय तथा 12वीं डी की छात्रा उद्देश्य व दिपांशी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11वीं डी के कक्ष को उत्कृष्ट कक्षा कक्ष अवॉर्ड के लिए चुना गया। 12वीं सी व 12वीं बी कक्षा कक्ष को भी सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।