फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Neetu Yadav brought a prize of four lakh rupees in the animal exhibition

पशु प्रदर्शनी में चार लाख रुपये के पुरस्कार जीतकर लाईं नीतू यादव

Mon, 28 Feb 2022 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Neetu Yadav brought a prize of four lakh rupees in the animal exhibition
ढाई लाख का चेक दिखातीं नीतू यादव। संवाद - फोटो : Narnol
भिवानी में तीन दिन तक चलने वाली 38वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में कनीना उपमंडल के गांव गुढा की नीतू यादव ने 4 लाखे रुपये का पुरस्कार जीता है। ग्रामीणों ने नीतू यादव का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नीतू यादव प्रदर्शनी में आठ गाएं लेकर गई थीं। उन्होंने बताया कि क्रास ब्रीड में उनकी गाय मिल्क इन ब्यूटी में हरियाणा भर में चैंपियन रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ढाई लाख रुपये का चेक दिया है। वहीं गायों की प्रदर्शनी में उनकी एक गाय, ड्राई गायों की प्रतियोगिता में रनरअप रहकर एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं ब्यूटी इन मिल्क में उनकी एक गाय तीसरे स्थान पर रही और 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार मिल्क इन ब्रीड प्रतियोगिता में उनकी दो गाय चौथे नंबर पर रही और 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नीतू यादव ने 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद से एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता था। उन्होंने गुढ़ा में अपनी नीतू डेयरी चला रखी है वहीं जैविक खेती एवं जैविक खाद भी तैयार करती है। फरवरी 2019 में उन्हें एग्री लीडरशिप समिट में किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके पति पवनवीर उनकी मदद करते हैं तथा शिक्षा विभाग में कार्यरत है। छह गायों से डेयरी शुरू करने वाले नीतू यादव के पास आज 150 के करीब गाय हैं। उन्हें 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला डेयरी पुरस्कार मिला था। वर्तमान में दो हजार लीटर दूध प्रतिदिन उनकी डेयरी से जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed