फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NEET exam: 3392 candidates will appear for the exam at 8 centers in the district

नीट परीक्षा : जिले में 3392 परीक्षार्थी 8 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
NEET exam: 3392 candidates will appear for the exam at 8 centers in the district
फोटो 6नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी डॉ. विवेक भारती।स्रोत: डीआईपीआरओ - फोटो : मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में 4 मई को होने वाले नीट (यूजी) का सुचारु और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जरूरी प्रबंध किए गए हैं। इन्हीं प्रबंधों की समीक्षा के लिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल ऑफिसर तथा केंद्र अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किए जाने वाले नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर 3392 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 तक है। केंद्र पर 11 बजे परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। दोपहर 1.30 बजे के बाद कोई एंट्री नहीं होगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल कुमार यादव, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार तथा परीक्षा के जिला के नोडल ऑफिसर ओमप्रकाश यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed