{"_id":"6807e3b1b7c66831090061c4","slug":"ncc-cadet-isha-first-in-poster-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123696-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट ईशा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट ईशा प्रथम
Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08महिला कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट के सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की एनसीसी इकाई की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर बनाओ, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिता हुई। रैली भी निकाली गई। पोस्टर प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट ईशा प्रथम रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने की। उन्होंने बताया कि तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या एवं मानव स्वार्थी प्रवृत्ति के कारण पर्यावरण का विनाश हो रहा है। जिससे धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। एनसीसी इकाई की इंचार्ज डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए पृथ्वी पर संसाधनों को सुरक्षित कर उनके जीवन को खुशहाल बना सके। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एनसीसी कैडेट ईशा, द्वितीय स्थान एनसीसी कैडेट, तृतीय स्थान एनसीसी कैडेट मनीषा ने तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम एनसीसी कैडेट दीप्ति ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. सुनीता, डॉ. शुभ लता, डॉ. सुनीता जाखड़, संजय तथा सभी एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।