फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Navya secured the 121st rank in the country and the 4th rank in the state in CLAT.

Mahendragarh-Narnaul News: क्लैट में नव्या ने देश में 121 वां और प्रदेश में चौथा स्थान किया हासिल

Fri, 19 Dec 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Navya secured the 121st rank in the country and the 4th rank in the state in CLAT.
फोटो 1छात्रा नव्या यादव।
नारनौल। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में कैलाश नगर निवासी टाइगर क्लब परिवार संस्था के प्रधान राकेश यादव की छोटी बेटी नव्या यादव ने पीडब्ल्यूडी केटेगरी में देशभर में 121वां रैंक हासिल किया है। वहीं, हरियाणा स्टेट मेरिट में 4वां रैंक हासिल किया।
विज्ञापन

बेहतरीन रैंक हासिल करने पर पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या शीला कुमार एवं टाइगर क्लब परिवार संस्था द्वारा अभिनंदन किया गया। प्राचार्य शीला कुमारी एवं टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि आर्ट व कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए भी काफी विकल्प होते हैं। 90 प्रतिशत अभिभावकों को इन विकल्प के बारे में जानकारी नहीं होती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अभिभावक बच्चों को मेडिकल-नॉन मेडिकल में जाने का दबाव डालते हैं। क्लैट के जरिए भी विद्यार्थी ज्यूडिसरी, सिविल सर्विस, कारपोरेट में जा सकते हैं जिसमें 30 से 80 लाख रुपये तक के पैकेज विद्यार्थियों को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव्या को मार्गदर्शन देने वाली पूजा मित्तल मैडम, प्रवक्ता विजय यादव एवं रणवीर सिंह ने नव्या को बधाई देते हुए कहा कि सफलता एक दिन से नहीं मिलती इसके लिए निरंतर अनुशासन की जरूरत है। रोजाना अभ्यास से ही सफलता की राह खुलती है। विद्यार्थी को अपने जीवन में सबसे पहले अनुशासन को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed