फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Naveen is earning money online by making adjustable study tables.

Mahendragarh-Narnaul News: एडजेस्टेबल स्टडी टेबल बनाकर ऑनलाइन कमाई कर रहे नवीन

Thu, 15 Jan 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Naveen is earning money online by making adjustable study tables.
फोटो 17एडजेस्टेबल स्टडी टेबल बनाता नवीन।स्रोत नवीन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। अटेली के तिगरा गांव निवासी आईटीआई के छात्र नवीन ने घर पर स्टार्टअप शुरू किया है। वह खाली समय में लकड़ी का एडजेस्टेबल स्टडी टेबल बनाकर उसे ऑनलाइन बेच कर कमाई कर रहे हैं। इससे वह न सिर्फ पढ़ाई का खर्च खुद उठा रहे हैं बल्कि परिवार की आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
नवीन के पिता फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। यहीं से नवीन के मन में भी पढ़ाई के साथ साथ कुछ अलग करने की इच्छा पैदा हुई। नवीन अभी आईटीआई की डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अनुदेशक विजय कुमार व करतार सिंह के मार्ग दर्शन में लकड़ी की टेबल बनानी शुरू की है।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट, अमेजन व मीशो पर अपना रजिस्ट्रेशन कर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। खाली समय में वह लकड़ी से छोटा मंदिर, लड्डू गोपाल का झूला, कीरिंग, पैन स्टैंड व की बॉक्स आदि बनाकर उनकी फोटो व वीडियो अपलोड कर बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसकी हर माह 10 से 12 हजार की आमदनी भी हो जाती है और परिवार की आर्थिक सहायता में उसका भी योगदान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed