फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National Space Day is a symbol of India's achievement: Prof Sunita

भारत की उपलब्धि का प्रतीक है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : प्रो सुनीता

Mon, 25 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
National Space Day is a symbol of India's achievement: Prof Sunita
फोटो संख्या:-53 हकेंवि महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह दिवस 23 अगस्त 2023 की उस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मनाया जाता है, जब विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर के साथ चंद्रयान- 3 मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट सफलतापूर्वक उतरने का इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना। इस गौरवशाली क्षण की याद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने की। कहा कि भारत की उपलब्धि का प्रतीक राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है। उन्होंने भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा पर प्रकाश डालते हुए 2013 के मंगलयान मिशन का उल्लेख किया। विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 की सफलता बताते हुए कहा कि मिशन ने भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ किया। उन्होंने गगनयान मिशन-भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम-सहित इसरो की भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे शुक्रयान, चंद्रयान-4 और 2035 तक प्रस्तावित भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed