फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National Lok Adalat in Narnaul, Mahendragarh and Kanina on 14th September

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर को

Tue, 06 Aug 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat in Narnaul, Mahendragarh and Kanina on 14th September
फोटो नंबर-15अधिकारियों की बैठक लेती सीजेएम शैलजा गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का 14 सितंबर को आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी आमजन अपना केस लगवाकर केस का निपटारा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. वीरेंद्र प्रसाद के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने सोमवार को एडीआर सेंटर में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पाॅक्सो एक्ट) के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


इस मौके पर सीजेएम शैलजा गुप्ता ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मध्यस्थता के माध्यम से भी केसों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता झगड़ा सुलझाने की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा विवाद ग्रस्त पक्षकारों को एक ऐसे समझौते के लिए तैयार करता है जो सर्वमान्य हो। उन्होंने कहा कि इसमें दोनों पक्षों को बैठाकर उनकी सहमति से केसों का निपटारा किया जाता है। इस मौके पर अधिवक्ता एसएन स्वामी ने मध्यस्थता की प्रक्रिया व फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अधिवक्ता अजय पांडेय, गिरीबाला, कुमुंदिनी, पंकज सुमन, महेंद्र सिंह, पुलिस अधिकारी, आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed