फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narrated the incident of Sati in Shiva Mahapuran story.

Mahendragarh-Narnaul News: शिव महापुराण कथा में सती का प्रसंग सुनाया

Wed, 14 Aug 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Narrated the incident of Sati in Shiva Mahapuran story.
फोटो संख्या: 68 कनीना में ​शिव महापुराण में कथा का रसपान करवाते हुए कथावाचक हरिदास महाराज--संवा
कनीना। सीताराम शिव मंदिर में 10 दिवसीय शिव महापुराण कथा के छठे दिन राजा दक्ष की पुत्री सती के बारे में प्रसंग सुनाया। कथावाचक हरिदास महाराज ऋषिकेश धाम ने छठे दिन मंगलवार को बताया कि सनातन संस्कृति में देवों के देव महादेव सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले भगवान हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते साथ ही सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता सती के पिता प्रजापति दक्ष भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे। माता सती भगवान शिव की पहली पत्नी है वह प्रजापति दक्ष की पुत्री थी। राजा दक्ष ने अपनी तपस्या से भगवती को प्रसन्न किया। इसके बाद माता भगवती ने ही सती के रूप में उनके घर में जन्म लिया। देवी भगवती का रूप होने के कारण सती दक्ष की सभी पुत्री में सबसे अलौकिक थी। सती भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या कर रही थी। उन्हें इस तपस्या का फल भी प्राप्त हुआ और उन्हें शिव पति के रूप में प्राप्त हुए लेकिन राजा दक्ष उन्हें अपनी बेटी के लिए एक योग्य वर नहीं मानते थे यही कारण है कि विवाह के बाद भी शिवजी को जमाई के रूप में राजा दक्ष ने उन्हें कभी नहीं अपनाया। इस दौरान प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, रामनिवास महाराज, दिनेश प्रधान, रमेश शर्मा, शकुंतला, सरोज, भारती, देवकी, सुनैना, रजवंती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed