फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narrated story of Mata Sabari and Lanka Dahan

Mahendragarh-Narnaul News: माता सबरी और लंका दहन की सुनाई कथा

Fri, 07 Jun 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Narrated story of Mata Sabari and Lanka Dahan
फोटो संख्या:76- श्रीराम कथा व दुर्लभ सत्संग कथा के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु--स्रोत--आयोजक
सतनाली। गांव श्यामपुरा के हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग के आठवें दिन श्रद्धालुओं को माता सबरी व लंका दहन की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

महाराज हरिदास ने बताया कि सबरी का असली नाम श्रमणा था, ये भील सामुदाय के शबर जाति से संबंध रखती थीं। इसी कारण कालांतर में उनका नाम शबरी हुआ, सबरी के पिता भीलों के मुखिया थे, उन्होंने शबरी का विवाह भील कुमार से तय कर दिया। शादी से पहले कई भेड़-बकरियों को बली के लिए लाया गया। जिन्हें देखकर शबरी का मन विचलित हो उठाए, क्योंकि उन्हें बेजुबान जानवरों से बेहद लगाव था। निर्दोष जानवरों की हत्या को रोकने के लिए शबरी विवाह से एक दिन पूर्व घर से भागकर जंगल चली गईं और सभी जानवरों को बचा लिया। माता शबरी को रामायण के पात्रों में विशेष स्थान दिया गया है। शबरी माता ने अपना संपूर्ण जीवन श्रीराम की भक्ति में बिताया रामायण के अनुसार सीता की खोज करते हुए भगवान राम की शबरी से भेंट हुई थी। उन्होंने बताया कि राजा रावण ने हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते हैं तो हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जलाकर उसका अहंकार तोड़ देते है। कल कथा के दौरान रामराज्य अभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed