फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnol,amar ujala foundation,police ki pathsahala

वाहन चलाते समय करें यातायात नियमों का पालन : डीएसपी

Mon, 25 Nov 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
narnol,amar ujala foundation,police ki pathsahala
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीएसपी साधुराम को सम्मानित करते स्कूल के चेयरमैन - फोटो : Narnol
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को लार्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहमा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएसपी साधु राम बिश्नोई ने कहा कि सड़क पर चलते वक्त यातायात नियमों का पालन करें। एक की लापरवाही दूसरे के लिए भारी पड़ जाती है। दूसरा नया ट्रैफिक नियम लागू हो चुका है। ऐसे में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से पहले से कई गुणा जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि जब महंगा या सस्ता मोबाइल खरीदते हैं तो उसे टूटने से बचाने के लिए पूरी जद्दोजहद करते हैं। लेकिन, दोपहिया वाहन चालक जिंदगी की कीमत को मोबाइल फोन की कीमत से कम आंकते है। अपने बचाव के लिए हेलमेट पहनने से हिचकिचाते है। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों और चालान के नए नियमों के बारे में जानकारी दी। डीएसपी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोपहिया वाहन बिना लाइसेंस के नहीं चलाना चाहिए। वहीं, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरुर करें। अधिकतर हादसों में सिर पर चोट लगने से मौत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को चालान के नए नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का चालान किया जाता है। अगर कोई किशोर बाइक चलाता पकड़ा गया तो अभिभावक को चालान के तौर पर 25 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। इस दौरान छात्रों ने डीएसपी से यातायात संबंधी प्रश्न पूछे। जिसका डीएसपी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कासनी ने यातायात पर कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला की सराहना की। स्कूल के चेयरमैन पृथ्वी सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक मनीष यादव, वाइस प्रिंसिपल बिजेंद्र यादव समेत अन्य टीचर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण पर ध्यान दें
डीएसपी ने छात्रों से कहा कि संकल्प लें कि यातायात नियमों का पालन करेंगे। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, धीमी गति से वाहन चलाने का सुझाव देंगे। डीएसपी ने कहा कि सभी विद्यार्थी संकल्प लें कि आप सभी एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करेंगे। समाज में जब भी किसी घायल या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखेंगे तो उसकी मदद करेंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि जन्मदिन पर पौधे लगाए और उनका संरक्षण करें। आज पर्यावरण एक गंभीर समस्या है।
बातचीत
वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के अभाव ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। इसकी रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। वाहन चलाते समय हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
- पृथ्वी सिंह, चेयरमैन
ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना जरूरी
ट्रैफिक के नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर हम ट्रैफिक के नियमों का अच्छी तरह से पालन करेंगे तो सफर भी सुरक्षित कर पायेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस पाठशाला के माध्यम से बच्चों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी देकर सराहनीय कार्य किया है।
- मनीष यादव, डायरेक्टर
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बहुत ही अच्छा था, इससे हमें कई कानूनी जानकारियां मिली, जो हमें पता नहीं थी। डीएसपी ने विस्तार से जानकारी दी।
- प्रवेश, छात्र
दोपहिया वाहन चलाते वक्त सुरक्षा बहुत जरूरी है। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यातायात से जुड़ी काफी जानकारी मिली। इसकी जानकारी पेरेंट्स से भी सांझा करूंगी।
- अंजली, छात्रा
यह एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम था। इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे काफी कुछ सीखने को मिला है।
- प्रिया, छात्रा
हमें दोपहिया वाहन चलाते हैं, मगर नियमों के बारे में नहीं पता था, पुलिस की पाठशाला में हमें नियमों का पता चला।
- पायल, छात्रा
यदि नियम के अनुसार वाहन चलाएंगे तो हादसे कम होंगे। इस बारे में परिवार के साथ आसपास के लोगों को भी जानकारी दूंगी।
- प्रियंका, छात्रा
बच्चों के लिए अमर उजाला ने जो पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया है, वह निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय है। इससे नए नियमों के बा रे में जानकारी मिली।
- आदित्य, छात्रा
कई बार वाहन चालक जल्दबाजी में सड़क की दोनों तरफ बिना देखे वाहन को मोड़ देते है। जिससे हादसे हो जाते हैं। पुलिस की पाठशाला में कई रोचक जानकारी मिली है।
- मोहित, छात्र
ऐसे कार्यक्रमों से काफी कुछ जानने का मौका मिलता है। यातायात नियमों को लेकर लोग गंभीर नहीं है। लोग चालान के डर से नियमों का पालन करते हैं। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाती है।

- चिरंजी, छात्र
पुलिस पाठशाला में ट्रैफिक के नए चालान के बारे में जानकारी मिली हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है। जो हेलमेट नहीं पहनेंगे तो मोटी रकम देना।
- अंकित, छात्र
सड़क सुरक्षा के बारे में कम लोगों को जानकारी होती है। ऐसे में आम लोगों को भी इस बारे में जानकारी दूंगा। लोगों की गलती से सड़क हादसे होते है।
- जितेंद्र, छात्र
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला है। छात्रों को नए यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी मिली।
- अशोक कासनी, प्रधानाचार्य
इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। आज यातायात एक गंभीर मामला है। ऐसे में इसके प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है।
- बिजेंद्र यादव, उप प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed