फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul will be developed on the lines of Gurugram: Sukhbindra

गुरुग्राम की तर्ज पर नारनौल का करवाया जाएगा विकास: सुखबिंद्र

Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Narnaul will be developed on the lines of Gurugram: Sukhbindra
नारनौल। मेरी पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्र की बेरोजगारी को कम करवाने की होगी। इसके लिए सरकार में खाली पड़े पदों को भरवाने के साथ-साथ नारनौल क्षेत्र में कोई बड़ा उद्योग स्थापित करवाया जाएगा। जिससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार से रोजगार प्राप्त होगा। उक्त विचार पूर्व राज्यसभा सांसद राव मानसिंह के पुत्र और बिजली निगम के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता राव सुखबिंद्र सिंह ने गांव खामपुरा, सलूनी और कादीपुरी में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे बहुत प्रतिभावान है और शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। इसलिए मेरी प्राथमिकता इस क्षेत्र में कोई बड़ा उद्योग स्थापित करवाकर गुरुग्राम की तर्ज पर नारनौल का विकास करवाने की है। इसके लिए आप सबके सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस अवसर पर बृजलाल नम्बरदार, कर्मवीर, लालचंद, दीपक, राजपाल, विकास, राजबीर, अंकित, प्रदीप, भूपसिंह, शिवरतन, राकेश, रवनीत, रणधीर, महेश, हंसराज, अशोक, विकास, लीलाराम, ब्रह्मप्रकाश, महेश, राजाराम, कृष्ण, ओमप्रकाश, सत्यवीर, विकास, शिवकुमार, आनंद, आशु यादव और अक्षय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed