फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul was out of ODF Plus in 2023, filth is still spread in toilets

Mahendragarh-Narnaul News: 2023 में ओडीएफ प्लस से बाहर हुआ था नारनौल, अब भी शौचालयाें में पसरी गंदगी

Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Narnaul was out of ODF Plus in 2023, filth is still spread in toilets
फोटो नंबर- 10शौचालय में जमा गंदगी। संवाद
नारनौल। जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम कभी भी दस्तक दे सकती है, लेकिन अभी नगर परिषद साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कितनी गंभीरता है, इसका इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिषद से करीब 100 मीटर दूर ही शौचालय की सफाई हुए महीनों बीत गए हैं। इससे शौचालय में गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद अधिकारी रैंकिंग में सुधार करने की बात कह रहे हैं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बने शौचालय में गंदगी फैली हुई है। अब इसका कोई इस्तेमाल भी नहीं कर रहा है, जबकि यह महावीर चौक से रेलवे रोड की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना हुआ है। वर्ष 2023 में नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ को छोड़कर ओडीएफ प्लस से नारनौल, कनीना व अटेली ब्लॉक शौचालयों में गंदगी की वजह से बाहर हो गए थे। वहीं नारनौल जोनल स्तर पर 96 शहरों में से 89वें स्थान पर था।
विज्ञापन

अब नगर परिषद आधी अधूरी तैयारी के बीच सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग की उम्मीद लगाए है। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शहर में कूड़ा संग्रहण व परिवहन, प्रसंस्करण एवं निष्पादन, खुले में शौच से मुक्त सहित कई अन्य बिंदुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इंसेट
इस साल 9500 अंकों का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
वर्ष 2024 में स्वच्छता सर्वेक्षण 9500 अंकों का है। इसके तहत अलग-अलग नंबर निर्धारित हैं। सिटीजन वाइस 2475 यानी 26 प्रतिशत का होगा। इसमें पब्लिक फीडबैक, नागरिक अनुभव, स्वच्छता एप, आपदा, महामारी और अन्य विषम परिस्थितियों में निपटने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की राय ली जाएगी। कूड़ा और प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा या नही, कूड़े को अलग-अलग किया गया की नहीं, जैसे मुद्दों पर जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा सर्विस लेवल के 4525 अंक यानी 48 प्रतिशत पर शहरवासियों से राय ली जाएगी। तीसरे चरण में सर्टिफिकेशन के 2500 अंक यानी 26 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। इसमें ओडीएफ मुख्य रूप से शामिल रहता है।


इंसेट
वर्ष 2023 में पांचों ब्लॉक का प्रदर्शन:

नारनौल ब्लॉक जोनल स्तर पर 50 हजार से आबादी वाले 96 शहरों में से 89वें स्थान पर था। वहीं राज्य में 48वें और नेशनल पर 3135 वां रैंक मिला था। नांगल चौधरी ब्लॉक 364वीं रैंक, अटेली जोनल स्तर पर 437 वें स्थान पर रहा। वहीं महेंद्रगढ़ 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाले 199 शहरों में से 176वां स्थान पर था। इसके साथ कनीना का 437 कस्बों में से 417वां स्थान रहा।


वर्जन:

शौचालयों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। जल्द ही इसके लिए टेंडर छोड़ दिया जाएगा। इसमें सभी शौचालयों की मरम्मत की जाएगी।-दीपक गोयल, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed