{"_id":"63a56109b56a3805f236772b","slug":"narnaul-ward-1-councilor-rajendra-prasad-elected-chairman-of-ateli-block-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: वार्ड एक के पार्षद राजेंद्र प्रसाद बने अटेली ब्लॉक समिति के चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: वार्ड एक के पार्षद राजेंद्र प्रसाद बने अटेली ब्लॉक समिति के चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
Fri, 23 Dec 2022 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 01:34 PM IST
सार
विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है सभी सदस्यों ने एकता परिचय देते हुए सर्व सम्मति से चैयरमैन व वाइस चेयरमैन का चयन किया है जो बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
अटेली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटेली नांगल ब्लॉक समिति के चैयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार को कनीना एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें विधायक सीताराम यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। वार्ड नं 1 के नवनिर्वाचित सदस्य राजेंद्र प्रसाद चैयरमेन और वार्ड नं 15 की महिला समिति सदस्य सरिता देवी को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है सभी सदस्यों ने एकता परिचय देते हुए सर्व सम्मति से चैयरमैन व वाइस चेयरमैन का चयन किया है जो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी एकता दिखाई। नवनियुक्त चैयरमेन गत 2015 की योजना में भी अटेली ब्लॉक समिति के चैयरमैन पद पर काबिज रह चुके हैं।
विज्ञापन
जनता के सहयोग से ही मुझे यह सफलता मिली है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों व विधायक सीताराम यादव की विशेष भूमिका रही है सभी के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा इससे पहले भी इसी पद पर रहकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया था आगे भी इसी तरह कार्य होंगे। - राजेंद्र प्रसाद चैयरमेन, ब्लॉक अटेली नांगल।
विज्ञापन