{"_id":"6734f0a792b5e46fe50358f4","slug":"narnaul-truck-driver-dies-under-suspicious-circumstances-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत
Thu, 14 Nov 2024 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:02 AM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नांगल चौधरी क्षेत्र में एक 32 वर्षीय ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रक चालक का शव नेशनल हाईवे नंबर 148बी पर उसके ही ट्रक के सामने पड़ा मिला है। चालक की पहचान गांव डोहर खुर्द के 32 वर्षीय हनुमान के रूप में की गई। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की माने तो ड्राइवर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
नेशनल हाईवे 148बी पर नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव ढाणी बठोठा के बस स्टैंड के नजदीक एक शादी समारोह में से आ रहे लोगों को एक ट्रक के सामने व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।