{"_id":"58444ce64f1c1b5222a864ff","slug":"narnaul-tempratue-4-5-digree-selsias-cold-seson","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पारा जमाव बिंदु से चार कदम दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पारा जमाव बिंदु से चार कदम दूर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हो चुकी है। माह के पहले ही पखवाड़े में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जहां एक और दो दिसंबर को इलाके में जमकर कोहरा पड़ा, तो रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड भी पड़ी। नारनौल क्षेत्र में मैदानी इलाकों की सबसे ज्यादा सर्दी व सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यहां की रेत जल्दी ठंड व जल्दी गर्म हो जाती है, जिसकी वजह से सूखाग्रस्त इलाकों में तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है। रविवार को भी नारनौल में जबरदस्त ठंड पड़ी। नतीजतन पारा जमाव बिंदु की ओर लुढ़कने लगा है। रविवार को क्षेत्र का तापमान शनिवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को क्षेत्र का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तेज धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तेज धूप के कारण अधिकतम पारा शनिवार के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। गौरतलब है कि शनिवार को तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। जो रविवार को 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऐसे गिरा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
01 दिसंबर 24.0 08.0
02 दिसंबर 21.0 06.0
03 दिसंबर 19.0 05.5
04 दिसंबर 23.0 04.5
विज्ञापन
ऐसे गिरा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
01 दिसंबर 24.0 08.0
02 दिसंबर 21.0 06.0
03 दिसंबर 19.0 05.5
04 दिसंबर 23.0 04.5