फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Sub Urban executive formed, employees expressed anger

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल सब अर्बन की कार्यकारिणी गठित, कर्मचारियों ने जताया रोष

Wed, 26 Jun 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Narnaul Sub Urban executive formed, employees expressed anger
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक नारनौल सर्किल ऑफिस के प्रांगण में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नारनौल सब अर्बन व सीहमा सब डिवीजन की कार्यकारिणी का गठन करना था। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया है।
विज्ञापन

नारनौल सब अर्बन की कार्यकारिणी में महेश यादव को प्रधान, मनोज, रामकिशन व हितेश यादव को उपप्रधान, सुंदर को सचिव, नरेश महरमपुर को सहसचिव, चंद्र मोहन को संगठनकर्ता और कोषाध्यक्ष विकास मेई को चुना गया है। वहीं नारनौल सीहमा सबडिवीजन की कार्यकारिणी में देवेंद्र यादव को प्रधान, सतपाल, नवीन व कप्तान सलूनी को उप प्रधान, श्रवण कुमार को सचिव, रणवीर यादव को सहसचिव, बीर सिंह को संगठनकर्ता, प्रेस सचिव नरेश और कोषाध्यक्ष सतीश मेई को चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव का समय है और पिछले साढे नौ साल से सरकार ने विद्युत विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों के हित में कार्य नहीं किए हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को करनाल में प्रदर्शन किया जाएगा और अगर मांगे नही मानी तो प्रर्दशन को अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डिवीजन प्रधान रामौतार यादव ने की। मंच का संचालन जिला प्रेस सचिव सूरज कौशिक ने किया। बैठक में विशेष रूप से अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला, प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम, प्रदेश कार्यालय सचिव नरेंद्र यादव व पवन शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में जिला प्रधान आशीष गोरा, जिला सचिव कर्मवीर जाखड़, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण, महेंद्रगढ़ डिवीजन प्रधान बलवीर यादव, जिला सलाहकार चिंतामणि गुप्ता,अशोक सैनी, मोहन, अनूप, अशोक, करण सिंह, नवीन निजामपुर सब डिवीजन के प्रधान उमेद चौधरी, कर्मवीर, विक्रम राठी सहित अनेक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed