फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's temperature rises to 5.3 degrees Celsius

नारनौल का तापमान पहुंचा 5.3 डिग्री सेल्सियस पर

Sun, 29 Nov 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's temperature rises to 5.3 degrees Celsius
ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। हालांकि दिनभर धूप खिली होने के कारण लोगों को दिन के समय ठंड महसूस नहीं हो रही है। जबकि सुबह व सायं को ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरने पर मजबूर है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अब तक का इस मौसम में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सुबह व शाम को लोगों का घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जो रविवार को 2.1 डिग्री की गिरावट के साथ 5.3 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ओर भी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

सर्दी में बच्चों का रखें विशेष ख्याल
नागरिक अस्पताल नारनौल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव ने बताया कि सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों का खास ध्यान रखें। हल्की सी लापरवाही से बच्चे ठंड की चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं। लोग अपने बच्चों के खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। आइसक्रीम, ठंडा पानी, कोल्डड्रिंक आदि का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। उन्होंने बताया कि इस मौसम में खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा सामने आ रही है। सैकड़ों बच्चें प्रतिदिन अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। बाइक पर सफर करते वक्त लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ हेलमेट का प्रयोग करें ताकि वे ठंड से बच सकें। जहां तक हो सके लोग रात का सफर बिल्कुल न करें। रात को ठंड ज्यादा होने से बाइक सवार बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में बुजुर्गों की भी बच्चों जैसी ही देखभाल करनी पड़ती है। बच्चों व बुजुर्गों को जितना हो सके ठंड से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

ऐसे घटा तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
23 नवंबर - 26.0डिग्री - 6.0 डिग्री
24 नवंबर - 27.2 डिग्री - 6.8 डिग्री
25 नवंबर - 27.0 डिग्री - 12.0 डिग्री
26 नवंबर - 24.2 डिग्री - 11.5 डिग्री
27 नवंबर - 24.2 डिग्री - 9.5 डिग्री
28 नवंबर - 26.5 डिग्री - 7.4 डिग्री
29 नवंबर - 27.5 डिग्री - 5.3 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed