फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's mercury reaches 2.5, people chill

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल का पारा पहुंचा 2.5, ठिठुरे लोग

Fri, 06 Jan 2023 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's mercury reaches 2.5, people chill
नारनौल। क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर चरम पर है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने का मजबूर है। रात्रि के साथ दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र में ठंड के साथ सघन कोहरे का असर देखने को मिला। सघन कोहरे के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में ठंड व कोहरे के साथ-साथ शीतलहर तीखे तेवरों का आगाज किए हुए है। जिले में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वीरवार को जहां जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान क्रमश 14.0 डिग्री सेल्सियस और 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट
हिमालय की ठंडी बर्फीली हवाओं की वजह से गंभीर शीतलहर, कोहरा, पाला जमने, कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में चल रहे अति शीतलहर, कोल्ड डे व कोहरा का दौर आगामी 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। आठ जनवरी को एक नया ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकांश भागों में शीत लहर और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और साथ ही साथ कोहरे, पाला जमने से भी आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed