फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's air quality index stood at 174 due to fireworks

आतिशबाजी की वजह से नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा 174

Tue, 25 Oct 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's air quality index stood at 174 due to fireworks
दीपावली पर्व पर हुई आतिशबाजी की वजह से जिला महेंद्रगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट जारी है। मंगलवार को नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 174 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जिले में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। क्योंकि पिछले दो सप्ताहों से एक प्रति चक्रवात संपूर्ण मैदानी राज्यों पर बना हुआ है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में पश्चिमी और उत्तरी हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो गया है और इस दौरान भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की हिमपात जारी है। जिसकी वजह से उत्तरी पश्चिमी हवाओं की वजह से सुबह शाम की गुलाबी ठंड जारी है। जिसकी वजह से रात्रि के तापमान में गिरावट जारी है। मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्य देव सुबह से शाम तक चमकीली धूप की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आतिशबाजी की गतिविधियों की वजह से पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति ने भयावह रूप धारण कर लिया है। जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट जारी है। मंगलवार को महेंद्रगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 178, नांगल चौधरी 175, नारनौल 174, अटेली 174, कनीना 170 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम सेंसेटिव, 201 से 300 के बीच बहुत खराब, 301 से 400 के खतरनाक स्तर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed