फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul ranks 5th among polluted cities of the country

Mahendragarh-Narnaul News: देश के प्रदूषित शहरों में नारनौल 5वें स्थान पर

Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Narnaul ranks 5th among polluted cities of the country
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में दीपावली के बाद लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, जिसकी वजह से बुधवार को संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्रथम स्थान पर पहुंच गया। वहीं भारत के टॉप पांच सबसे प्रदूषित शहरों में भी नारनौल शामिल हो गया है। नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 402 के पास पहुंच गया है। जो अत्यंत खराब स्थिति होती है। इसके साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज भी की जा रही है। जिले में बढ़ते प्रदूषण की वजह से बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पतालों में भी आंखों व अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़े दोपहर सवा 3 बजे 402 के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन



दीपावली पर शहर की हवा में हुआ था सुधार

9-10 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने से प्रदूषण में सुधार हो गया था। लेकिन दीपावली पर्व पर हरियाणा एनसीआर दिल्ली विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में सरकार और प्रशासन की पाबंदी के बावजूद अवैध रूप से पटाखे और जमकर आतिशबाजी ने एक बार फिर जहरीली गैसों के एक चैंबर में तब्दील कर दिया है, जिसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में पहला व देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया।
विज्ञापन



महेंद्रगढ़ जिले का 5 साल का टूटा रिकॉर्ड

जिला महेंद्रगढ़ में पिछले पांच सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वर्तमान परिदृश्य में जिला महेंद्रगढ़ में वातावरण में नमी, धुआं और धूल-कण से मिलकर बना स्मॉग आमजन के आंसू निकाल रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में धुंध, धुआं और धूल का मिश्रण इसे खतरनाक बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शीतलहर ने लोगों को ठंड का करवाया अहसास
वर्तमान परिदृश्य में हिमालय की तरफ से चलने वाली ठंडी हवाओं से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। बुधवार सुबह शीतलहर चलने की वजह से लोगों को कंबल व ऊनी कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया।


देश के पांच सबसे प्रदूषित शहर

चूरू 435


झुंझुनूं 416

धौलपुर 407

नारनौल 402


दिल्ली 399


प्रदेश में न्यूनतम तापमान वाले जिले
बालसमंद 10.1

महेंद्रगढ़ 10.3

हिसार 10.3

रेवाड़ी 10.5

नारनौल 11.0
नारनौल में अलग-अलग प्रदूषकों और जहरीली गैसों की स्थिति

-पीएम 2.5 का स्तर 402

-पीएम 10 का स्तर 318

-नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का स्तर 148

-अमोनिया का स्तर 51
-सल्फर डाइऑक्साइड का स्तर 11
-कार्बन मोनोआक्साइड का स्तर 18

वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर
0-50 के बीच बेहतर
51-100 के बीच संतोषजनक
101 से 200 के बीच सामान्य
201 से 300 के बीच खराब
301 से 400 के बीच बहुत खराब
401 से 500 के बीच गंभीर






नारनौल में 402 के पास एक्यूआई का स्तर पहुंच गया है। संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहले व देश के सबसे ज्यादा 5 प्रदूषित शहरों में भी नारनौल शामिल हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने व आंखों में जलन होने लगी है। बारिश या फिर तेज हवा के बाद ही एक्यूआई में सुधार होने की संभावना है।
डॉ. चंद्र मोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed