फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Procession taken out on the Prakash Utsav of Guru Gobind Singh Ji

Narnaul: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 04 Jan 2024 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 08:25 PM IST
सार

प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर दशमेश नगर गुरुद्वारे में शुक्रवार को सुबह शब्द कीर्तन व दोपहर को लंगर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Narnaul: Procession taken out on the Prakash Utsav of Guru Gobind Singh Ji
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल शहर में सिख समाज द्वारा गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला दशमेश नगर स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक होते हुए मोहल्ला गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे में जाकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। इसके अलावा शोभायात्रा में गतका पार्टी के दिखाए गए करतब लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाएं व पुरुष शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वहीं पंज प्यारों के आगे-आगे सिख समाज की महिलाएं सफाई करते चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर तथा प्रसाद वितरण करके स्वागत किया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान सरदार प्रकाश सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर वीरवार को नगर कीर्तन व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सिख धर्म में गुरु गोबिंद सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed