फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Police took action against three pizza cafes, warned the operators

Narnaul: तीन पिज्जा कैफे पर पुलिस ने की कार्रवाई, संचालकों को दी चेतावनी

Wed, 24 Jan 2024 07:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 07:25 PM IST
सार

कैफे में मिली युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि कैफे में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Narnaul: Police took action against three pizza cafes, warned the operators
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के शहर नारनौल क्षेत्र में बने पिज्जा कैफे में एसपी नितिश अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर काबू किए गए युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने पिज्जा-कैफे संचालकों से पूछताछ की और वहीं कैफे में बनाए गए अलग-अलग केबिन हटाने के लिए कहा।

विज्ञापन


एसपी नितिश अग्रवाल ने शहर के होटल एवं कैफे संचालकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनैतिक कार्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी को सूचना मिली थी कि शहर में बने हुए दो-तीन कैफे पर केबिन बनाए हुए हैं। उसी के चलते एसपी ने थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिनके तहत पुलिस ने कुछ पिज्जा-कैफे में लगाए गए पर्दों को हटवाया और कैफे में बनाए गए केबिन को हटवाया गया। इस दौरान पिज्जा-कैफे संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एसपी नितिश अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि कैफे में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मनचलों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed