फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul police caught driver carrying three camels in pickup with their mouths and legs tied

Narnaul: पिकअप में तीन ऊंटों के मुंह व पैर बांधकर ले जाते चालक को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज

Sun, 07 Jul 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

लोगों ने पिकअप गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप की तलाशी ली गई तो अंदर तीन ऊंट के मुंह व पैर रस्सी से बांध कर बेरहमी से क्रूरता पूर्वक बांध कर ठूस-ठूस कर बैठा रखे थे।

विज्ञापन
Narnaul police caught driver carrying three camels in pickup with their mouths and legs tied
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के बाछौद के पास तीन ऊंटों के मुंह व पैर बांधकर ले जा रहे पिकअप चालक को पुलिस ने पकड़ा है। शनिवार देर शाम तीनों ऊंटों का पैर व मुंह बांधकर पिकअप सवार लेकर जा रहे थे। राहगीरों ने पिकअप को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे गुवानी के पास से एक पिकअप में तीन ऊंटों को बांधकर ले जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने पिकअप गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप की तलाशी ली गई तो अंदर तीन ऊंट के मुंह व पैर रस्सी से बांध कर बेरहमी से क्रूरता पूर्वक बांध कर ठूस-ठूस कर बैठा रखे थे। पुलिस ने पिकअप चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम डोहर कला निवासी दीपक बताया।
विज्ञापन


वहीं, पिकअप में सवार दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया, जिसकी पहचान डोहर खुर्द के विनीत के रूप में हुई। पुलिस ने ऊंटों को ले जाने के बारे में कागज मांगे तो वह कोई कागज पेश नही कर सके। पिकअप चालक दीपक ने बताया कि यह सभी ऊंट पिकअप मालिक डोहर खुर्द निवासी अजय ने भरकर दिए हैं। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed