{"_id":"648720de5458d604620febe8","slug":"narnaul-one-person-died-in-road-accident-case-registered-against-unknown-driver-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 12 Jun 2023 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Jun 2023 07:12 PM IST
सार
पुलिस ने धौलाराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
नांगल चौधरी क्षेत्र में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में थनवास पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव थनवास निवासी धौलाराम उर्फ बनवारी ने बताया कि सोमवार को उसका चाचा जगदीश प्रसाद मोटरसाइकिल पर घर से अलसुबह करीब 3:30 बजे पनियाला के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 4:30 बजे उसे सूचना मिली की उनके चाचा जगदीश प्रसाद की थनवास पुल पर सड़क दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। सूचना पाकर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां पता चला की उसके चाचा को कोई अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट करके मौके से फरार हो गया। इससे उसके चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने धौलाराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन