फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul, notice, angry, boundry, sdm

बिना नोटिस गिराई चारदीवारी, लोग नाराज

Fri, 18 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 18 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
narnaul, notice, angry, boundry, sdm
नोटिस - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला नई सराय में माता मसानी के जोहड़ के साथ लगती जमीन पर बनी चारदीवारी वीरवार सुबह नप कर्मियों ने ढहा दिया। इससे आसपास के लोगों में नप कर्मचारियों के प्रति रोष है। मोहल्लावासियों ने इसकी शिकायत थाना शहर, सीएम विंडो और एसडीएम से भी की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


पीड़ित प्लाट मालिक योगेंद्र यादव के अलावा मोहल्लावासी राकेश सैनी, मनीराम, दिनेश यादव, अशोक सैनी ने बताया कि यह पुस्तैनी जमीन है। उनकी इस पूरी जमीन का नगर परिषद में भी खसरा, टाउन प्लान में भी रिकार्ड है। इसका नंबर 1312 है। वहीं 1966 की रजिस्ट्री भी उनके पास है। उन्होंने बताया कि उनके प्लाट की चारदीवारी उन्होंने कई वर्ष पूर्व की थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने इसकी  शिकायत एसडीएम से कर दी। एसडीएम ने बिना कोई सूचना दिए बुधवार को ही मौका मुआयना किया। इसके बाद वीरवार सुबह करीब आठ बजे ही नप अधिकारियों ने बिना नोटिस कार्रवाई कर चारदीवारी गिरा दी। उन्होंने बताया कि यह नप का तानाशाही रवैया है। इसके खिलाफ उन्होंने थाना शहर में भी नप के ट्रैक्टर चालक, सीएसआई, भवन निरीक्षक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों की सफाई, गलती से गिरी दीवार
नप अधिकारियों का कहना है कि वहां जेसीबी से सफाई हो रही थी। सफाई करते समय मशीन का ब्रेक फेल हो गया। इस कारण मशीन अनियंत्रित हो गई। इससे चारदीवारी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक फैल होता तो हो जाता बड़ा हादसा
इस बारे में प्लाट मालिक योगेंद्र यादव का कहना है कि वहां पर सरकारी प्राइमरी स्कूल और बीईओ कार्यालय भी है। यदि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होता तो वहां से जा रहे बच्चे भी इसके चपेट में आ सकते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लाट मालिक को इस बारे में कोई भी नोटिस नहीं दिया गया। नोटिस न देकर दीवार को असंवैधानिक तरीके से गिराया गया है।



उनके पास  मोहल्ले के कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बुधवार को मौका मुआयना किया था। चारदीवारी गिराए जाने की उनके पास कोई सूचना नहीं है।    
सुरेश कुमार, एसडीएम

सफाई करते समय ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर दीवार से टकरा गया। इससे चारदीवारी टूट गई। 
बीएन भारती, ईओ, नप नारनौल

उस जगह जेसीबी मशीन से सफाई की जा रही  थी, हो सकता है सफाई करते समय कोई हादसा हो गया हो। उन्होंने चारदीवारी गिराने का कोई आदेश नहंी दिया है।
मोहनलाल, चीफ सेनेटरी  इंस्पेक्टर, नप, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed