{"_id":"5723b1984f1c1bc73ea91be0","slug":"narnaul-news-sex-ration-decrease-district-cmo-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ साहब! क्यों गिर रहा है जिले का लिंगानुपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ साहब! क्यों गिर रहा है जिले का लिंगानुपात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
घ्ाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात डीजी हेल्थ डाक्टर कमला चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीजी ने सिविल सर्जन से सीधा सवाल किया कि सीएमओ साहब जिले में लिंगानुपात क्यों गिर रहा है। इस पर चिकित्सा अधिकारी सकपका गए तथा कोई सही जवाब नहीं दे पाया। बाद में डायरेक्टर ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया।
डायरेक्टर हेल्थ कमला चौधरी पूरे प्रदेश की अस्पतालों का दौरा कर रही हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रखी दवाओं को चैक किया व कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद वे अस्पताल की आपातकालीन विभाग की माइनर ओटी में पहुंची व वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आक्सीजन सिलेंडर, अग्नीश्मन सिलेंडर तथा इमरजेंसी ट्रे की भी जांच की।
नागरिक अस्पताल में है सुविधाओं की कमी
डायरेक्टर हेल्थ ने माना कि नागरिक अस्पताल में बहुत सी सेवाओं की कमी है। यहां पर चिकित्सा सुविधाएं द्वितीय श्रेणी की हैं। साथ ही चिकित्सकों की भी कमी को स्वीकार किया। डीजी ने घटते लिंगानुपात पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार व उप सिविल सर्जन डा. अश्वनी कुमार रोहिल्ला से घटते लिंगानुपात पर चर्चा की। इस पर डा. रोहिल्ला ने बताया कि हमारे यहां की बजाय पड़ोसी राज्य राजस्थान में होने के कारण वहां लिंग जांच का धंधा फैल रहा है। उन्होंने दो बार छापामारी कर आरोपियों को भी पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
नारनौल में जल्द बनेगा ट्रामा सेंटर, आएगी सिटी स्कैन मशीन
दौरे पर आई कमला चौधरी ने बताया कि जल्द ही नारनौल को ट्रॉमा सेंटर मिलेगा। वहीं जल्द ही सिटी स्कैन की मशीन भी मिल जाएगी। इसके बाद नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिटी स्कैन मशीन आने के बाद यहां के लोगों को बहुत लाभ होगा।
ये रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीजी सहायक धीर सिंह, कार्यकारी सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, डा. राजेश शर्मा, डा. केएस शर्मा, एमएस डा. लव कुमार के साथ स्टाफ सदस्य भी उपस्थित था।