फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, school ground, unsocial elements

स्कूल मैदान में रहता है आवारा तत्वों का जमावड़ा

Sat, 09 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, school ground, unsocial elements
स्कूल

विज्ञापन
नारनौल के मंडी  अटेली में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय अटेली में खंड के स्कूल मुखियाओं की समस्याएं सुनी तथा उनका निदान  करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बढ़िया परिणाम देने वाले स्कूल प्रार्चायों को सम्मानित भी किया गया।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली के प्राचार्य सुरेश जसाइवाल ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि स्कूल के खेल मैदान में  आवारा तत्वों का जमावड़ा रहता है। कहने पर मानते नहीं हैं। ऐसे आवारा  तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को निर्देश दे कि वे सुबह शाम यहां  गश्त लगाए ताकी स्कूल में आवारा तत्वों से छुटकारा मिल सके। स्कूल में  लाइब्रेरी के लिए 2 लाख की अनुदान राशि दिलाई जाए, ताकी साइंस के  विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें खरीदी जा सके। खेल मैदान में मास्क लाइट लगवाई जाए। प्राचार्य संतोष चौहान ने स्कूल निर्माण के दौरान लटकी किस्तों को अविलंब दिलवाने की मांग रखी। चंपा देवी स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश व सिलारपुर के  प्राचार्य तेजप्रकाश, चंदपुरा के कृष्ण कुमार ने भी अपने स्कूल की समस्या  को डिप्टी स्पीकर के सम्मुख रखी। मंच संचालन डॉ. सीएस वर्मा ने किया। इस  मौके पर बीईओ विजेन्द्र श्योराण, बीईईओ मदनलाल भाटिया ने भी विचार रखे। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि  शिक्षक समाज के आइने होते है। इनकी समस्या को प्राथमिकता से सुनी जानी चाहिए। इस मौके पर बीईओ राजेन्द्र, पंचायत समिति  के चेयरमैन राजेन्द्र यादव, नपा चेयरमैन विकास यादव, भाजपा नेता कर्मवीर,  दीपक शर्मा, सुरेश सेनी, सुरेन्द्र गुप्ता,  महेन्द्र शास्त्री आदि  थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed