{"_id":"5820da594f1c1bc932b37bfd","slug":"narnaul-news-road-accident-vehicle-hit-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
नारनौल के गांव मेघोतहाला के निकट रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसके बहनोई को मामूली चोट आयी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव आसरावास निवासी रामबीर रविवार को अपनी बहन कविता से मिलने उसकी ससुराल गांव मारोली गया था। बहन से मिलने के बाद रामबीर अपने बहनोई सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार देर सायं को मारोली से आसरावास आ रहे थे। मेघोत हाला के निकट पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर पीछे बैठे रामबीर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक चला रहे सुनील को मामूली चोट आई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामबीर को मृत घोषित कर दिया तथा सुनील को मामूली चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने सोमवार को मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी। रामबीर अविवाहित था तथा सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।