{"_id":"56ec573d4f1c1b4c5f8b48dc","slug":"narnaul-news-rain-water-farmer-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में 07 एमएम बरसा पानी, किसानों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में 07 एमएम बरसा पानी, किसानों को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल शहर सहित आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह अच्छी बरसात हुई। नारनौल में बरसात सात एमएम रिकार्ड की गई। वहीं सात एमएम बरसात के कारण ही शहर की अनेक गलियां जलमग्न हो गई। वहीं रातभर बरसात का दौर रुक-रुककर जारी रहा। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं बरसात के कारण रातभर बिजली भी गायब रही। जिसके कारण लोगों को परेशानी भी हुई। बृहस्पतिवार रात को बरसात करने के बाद शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा।
क्षेत्र में बृहस्पतिवार से ही गहरे बादल छाए हुए थे। रात होते-होते बरसात होनी शुरू हो गई। रात दस बजे के करीब अंधड़ के साथ तेज बरसात हुई। बरसात का दौर रातभर रुक-रुककर जारी रहा। शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे भी क्षेत्र में बरसात हुई। बरसात की वजह से शहरी क्षेत्र की अनेक गलियां जलमग्न हो गई। इससे शुक्रवार को लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्की बरसात का ही दिनभर पानी गलियों में जमा रहा।
बरसात से किसान परेशान
बरसात के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान जयप्रकाश, जितेंद्र, हरिमोहन, जयसिंह आदि ने बताया कि बरसात से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल पककर तैयार है। बरसात के कारण वह बिछ गई है। वहीं सरसों की फसल की कटाई चल रही है। कटाई के बाद खेतों फसल रखी गई है। बरसात के कारण सरसों की खेत में पड़ी कटी हुई फसलों के अलावा पककर तैयार खड़ी फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस समय बरसात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ओलावृष्टि हो जाती तो नुकसान काफी बढ़ जाता। किसानों ने बताया कि अब कटी हुई सरसों को निकलवाने में भी आठ से दस दिन का विलंब हो जाएगा।
विज्ञापन
गलियों में भरा पानी, हुई परेशानी
बेमौसम हुई इस बरसात के कारण गलियों में भी पानी भर गया। इससे लोगों को भी काफी परेशानी हुई। शहर के पुरानी सराय, सैन चौक, रविदास मंदिर मार्ग, पुरानी कचहरी के पास, मोहल्ला खड़खड़ी सहित अनेक जगहों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को भी थोड़ी परेशानी हुई।
बरसात होते ही लाइट गुल, नहीं आई रातभर
वहीं बरसात होते ही लाइनों में फाल्ट आ गया तथा रातभर लाइट गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रात को गुल हुई लाइट सुबह साढ़े सात बजे आई। जिसके बाद कई अन्य लंबे कट भी लगे। देर शाम तक लाइट की व्यवस्था अनेक जगहों पर ठीक नहीं हो पाई थी।