फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, thief in a house, broken a house

जंगला तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों की नकदी पार

Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, thief in a house, broken a house
thieft
महेंद्रगढ़। गांव डेरोली अहीर में बृहस्पतिवार की रात्रि को एक घर से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। वारदात उस समय की है जब मकान मालिक रात्रि को बैठक में सो रहा था। पीछे का जंगला तोड़कर चोरों ने घटना का अंजाम दे दिया। चोरी की सूचना मिलने पर डीएसपी महेंद्रगढ़ बिरेम सिंह, थाना प्रभारी रणजीत सिंह, तथा सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे। मौके से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने पैरों के निशान भी लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला  दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।  
विज्ञापन

पीड़ित डा. धर्मबीर ने बताया कि वह रात्रि को बैठक में सो रहा था। उसके बेटे बाहर रहते हैं। घर पर वह और उसकी पत्नी ही रहती हैं। उसने बताया कि सुबह जब उसकी पत्नी उठकर पशुओं को चारा डालने गई थी तो उसने बाहर संदूक और कपड़े बिखरे हुए पड़े देखा, जंगला भी टूटा हुआ है तो उसने अपने पति को बताया। पति धर्मबीर भी यह देखकर अचंभित रह गया है। उसने गहने तथा रुपये की जांच की तो सब कुछ गायब मिला। उसने बताया कि चोर 35 हजार रुपये नकद व 4 लाख रुपये के आभूषण उड़ा ले गए।  इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed