{"_id":"57d04a0c4f1c1bdc67317411","slug":"narnaul-news-in-narnaul-tempo-one-women-and-four-ather-injuerd-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपों पलटा, महिला सहित पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपों पलटा, महिला सहित पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास रोड पर मंगलवार देर शाम सवारियों से भरा एक टैंपो सड़क में बने गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में टैंपो में सवार एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। घायल महिला को नागरिक अस्पताल भर्ती उपचार दिया जा रहा है। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे एक टैंपो सवारियां लेकर नारनौल से कोरियावास जा रहा था। टैंपो अभी कोरियावास रोड पर स्थित नहर के निकट ही पहुंचा था कि अचानक सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में टैंपो में सवार गांव रामबास निवासी शीला देवी समेत 5 लोगों को चोटें आयी। दुर्घटना के बाद टैंपो चालक ने घायलों को एंबुलेंस से नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शीला को गहरी चोट होने के कारण उसे दाखिल कर लिया तथा शेष घायलों को मामूली चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।