फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Road cunstruction not completet, angery shopkepar block way

सड़क निर्माण को अधूरा छोड़ा, नाराज दुकानदारों ने लगाया जाम

Sun, 13 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
मंडी  अटेली। पुराना बस स्टेंड से नगरपालिका को जाने वाले सड़क मार्ग को अधूरा  छोड़े जाने तथा अधूरे मार्ग पर शोभा यात्रा को लेकर डाली गई डस्ट से  दुकानदारों का दुकान पर बैठना मुश्किल भरा काम हो गया है। दुकानदारों ने डस्ट से परेशान होकर इस मार्ग पर शनिवार को सुबह करीब ग्यारह बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा लगे इस जाम से मुख्य मार्ग पर आवागमन रुक गया। इससे लोगों को काफी कठिनाई से गुजरना पड़ा। थाना प्रभारी अजीत चौधरी मौके पर पहुंच कर नपा कार्यालय में संपर्क कर इस पर पानी डलवाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम को हटाया। दुकानदार राजेश, जितेंद्र, अजीत, प्रकाश  आदि का कहना है कि ठेकेदार इस मार्ग पर से शोभा यात्रा निकलने के चक्कर में  बिना दिवार खींचे ही जल्द बाजी में रोड़ियों पर ही डस्ट डलवाकर पानी छिड़क दिया। रास्ता सूखते ही डस्ट उड़ने लगी जो दुकान के सामान को खराब कर रही है और दुकानदारों के स्वास्थ्य को भी। दुकानदारों ने बताया कि रास्ते में डाली गई डस्ट सूखते ही उड़नी शुरू हो गई। रास्ते से जैसे ही कोई वाहन गुजरता है। डस्ट उड़ने की बात नगरपालिका कार्यालय को अवगत करवाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरी में जाम जैसा अनुचित कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत चौधरी ने नगर पालिका चेयरमैन  विकास यादव से संपर्क किया तथा सड़क पर जब तक पानी डलवाने की बात कही जब तक सड़क नहीं बन जाती। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने जाम को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed