फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, IFamly taintion girl, susaide, in central uvinverstiy

पारिवारिक तनाव के चलते की थी आत्महत्या की कोशिश

Wed, 19 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, IFamly taintion girl, susaide, in central uvinverstiy
suside - फोटो : amar ujala
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली में बायोकैमेस्ट्री की छात्रा ने पारिवारिक परिस्थितियों से तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था। बुधवार को रजिस्ट्रार ने उनसे मिलकर हालचाल जाना। अभी उसकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। बुधवार को दिल्ली से उनकी मां विश्वविद्यालय आई और उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते गर्ल हास्टल में फांसी लगाने का प्रयास किया था। अचानक रस्सी के टूट जाने के कारण छात्रा बच गई। जब उसने सुसाइड का प्रयास किया तो वह कमरे पर अकेली थीं। जब कमरे की लड़कियां वहां पहुंची तो उसको उन्होंने शोर मचा दिया। इससे पूरा प्रशासन में हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय मामले को दबाने के चक्कर में सिविल अस्पताल भी नहीं ले गए। सांय को छात्रा ने खाना भी नहीं खाया और रात्रि साढ़े आठ बजे उसने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि छात्रा ने गुस्से में आकर अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन


कक्षा की टॉपर है छात्रा
आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा एमएससी बायोकैमेस्ट्री के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा है। वह दिल्ली के विकासपुरी निवासी है। छात्रा अपनी कक्षा की टॉपर है। पिछले सेमेस्टरों में भी उसका शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दर्ज हुए बयान
इस संदर्भ में आईओ जयभगवान ने बताया कि आकोदा पुलिस चौकी में मुंशी के पास उक्त घटना संबंध में फोन आया था। उसके बताने पर वो रात्रि को ही विवि के गेट 2 पर पहुंच गए थे लेकिन वहां गेट पर खड़ी सिक्योरिटी ने उनको अंदर जाने नहीं दिया। सिक्योरिटी ने उन्हें यह बताया कि विवि में ऐसी कोई बात ही नहीं हुई है। इसके बाद वो वापस आ गए थे।


छात्रा ने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आत्महत्या का प्रयास किया था। अभी उसकी हालत ठीक है सुबह वो उसे मिलकर भी आए थे। उसके परिजन बुधवार को अपने साथ दिल्ली भी ले गए। इस मामले से वीसी आर.सी.कुहाड़ को रात्रि को ही सूचना दे दी थी। - रामदत्त, रजिस्ट्रार, हकृवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed