फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Hawaldar, Dharmbir nagalkatha

नांगलकाठा निवासी हवलदार धर्मवीर का अंतिम संस्कार किया

Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव नांगलकाठा निवासी हवलदार धर्मवीर सिंह पुत्र प्रभुदयाल की बुधवार को ड्यूटी के दौरान ट्रक की टक्कर से झज्जर जिला में मौके पर ही मौत हो गई। इसका वीरवार को उनके पैतृक गांव में गमहीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में जिला झज्जर के पुलिस अधीक्षक व नारनौल के डीएसपी राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

गांव नांगलकाठा निवासी हवलदार धर्मवीर सिंह व उसका एक अन्य साथी युद्धवीर सिंह झज्जर में कुलाना चौकी के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अल सुबह करीब 3-4 बजे एक ट्रक ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें धर्मवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युद्धवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर हालात के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed