फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, govt officer rechder with police at village and told villeger

पुलिस बल के साथ ग्रामीणों को समझाने पहुंचा प्रशासन

Wed, 19 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए बीडीपीओ ओमप्रकाश ने खंड के गांव नावदी, रामपुरा, नीरपुर गांवों में पहुंच कर लोगों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया तथा खुले में शौच जा रहे लोगों को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुबह-सुबह प्रशासन अधिकारियों के साथ पुलिस देखकर लोग समझ नहीं पाये कि सुबह-सुबह पुलिस के साथ प्रशासन क्या कर रहा है। बीडीपीओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खंड स्तर पर निगरानी कमेटी गठित की गई है जो गांवों में जाकर खुले में शौच जाने वाले लोगों को समझाने का काम करती है। पुलिस की उपस्थित में चलाया गया अभियान में लोगों को खुले में शौच न जाने की अपील की गई। बीडीपीओ ने ऐसे लोगों को तलाशने की कोशिश की जिसके पास स्वयं का शौचालय नहीं है तथा शौचालय बनाने के इच्छुक है। उनको शौचालय के रुपये देने का आश्वासन दिया। इस मुहिम में चेयरमैन राजेन्द्र यादव, सुरेश सरपंच गढ़ी रूथल, लेखा लिपिक सुरेन्द्र कुमार, बीर सिंह सरपंच खारीवाड़ा, अजीत सरपंच भीलवाड़ी, शेरसिंह पंचायत समिति सदस्य आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed