{"_id":"5824c3914f1c1b342fb3a20a","slug":"narnaul-news-in-narnaul-dyan-event-in-univercity-online-resitrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क (ज्ञान) कार्यक्रम के तहत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग को चार कोर्सों में से तीसरे कोर्स ‘नवाचार लैब: विचारों से व्यापार तक' के प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय इससे पहले ज्ञान के तहत दो प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक करवा चुका है।
पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का यह अंतिम ज्ञान कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्ति जो स्नातक पास हो हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से सफल कंपनियों को रोल मॉडल मानते हुए उनके अनुभवों से सीखकर अपने उद्योगों को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी। मोनटेरी विश्वविद्यालय मैक्सिको के सहायक आचार्य प्रो. वेलेरी चिस्टोव प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रो. चिस्टोव कॉरपोरेट नवाचार, उद्यशीलता एवं रचनात्मकता के विशेषज्ञ है और उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सलाहकार के रूप में व्यापक अनुभव है।