Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Animal hospital ramp broken for two years; livestock owners facing difficulties

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल से टूटा पड़ा पशु अस्पताल का रैंप, पशुपालक परेशान

Mon, 09 Nov 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Animal hospital ramp broken for two years; livestock owners facing difficulties
फोटो 14 वह स्थान जहां कभी रैंप था। संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव बाछौद स्थित राजकीय पशु अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से क्षेत्र के पशुपालक परेशान हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार पर पशुओं के आने-जाने के लिए बनाया गया पक्का रैंप पिछले दो साल से टूटा हुआ है।
विज्ञापन

इसके कारण रोजाना 20-25 पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को अस्पताल के अंदर ले जाने में परेशानी होती है। खासकर बड़े और घायल पशुओं को अंदर ले जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण पशुपालक सुनील, रामनिवास और महेंद्र ने बताया कि इस अस्पताल में आसपास के 4-5 गांवों के पशुपालक अपने पशुओं का इलाज करवाने आते हैं। छोटे पशुओं को तो किसी तरह उठाकर अंदर ले जाया जा सकता है लेकिन बड़े पशुओं को टूटे रैंप से ले जाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंप पर बिखरी ईंटों और बाहर निकले सरिये से पशुओं के घायल होने का डर बना रहता है। ऐसे में कई पशुपालकों को मजबूरी में निजी डॉक्टरों से महंगा इलाज करवाना पड़ता है।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
पशुपालकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत को कई बार मौखिक व लिखित रूप से शिकायत दी जा चुकी है। सरपंच को भी मौके की फोटो दिखाकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी रैंप की मरम्मत नहीं हुई। विभाग और पंचायत के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जल्द समाधान की मांग
ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त और पशुपालन विभाग के उपनिदेशक से रैंप का जल्द पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है। इसके अलावा अस्पताल में बैठने की व्यवस्था और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है।

वर्जन:
पशु अस्पताल के सामने रैंप टूटा हुआ है। पशुपालकों को कई महीनों से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रैंप टूटने के कारण उन्हें पशुओं को लेकर पिछले रास्ते से अस्पताल आना पड़ता है। इस बारे में पंचायत और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, पशु चिकित्सक, पशु अस्पताल, बाछौद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed