फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Devuthani gyas today, marrige on that day

देवउठनी आज, शादियों की गूंजेगी शहनाई

Fri, 11 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। देवउठनी एकादशी के साथ ही करीब चार महीने के बाद फिर से विवाह शादियों का  दौर शुरू हो जाएगा तथा शहनाइयां बजने लगेंगी। 11 नवंबर से भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर लंबी निद्रा के बाद जागेंगे। इसी दिन सभी कुलाधिदेव, नवग्रह भी सक्रिय हो जाऐंगे। मंदिरों में घंटी बजाकर भगवान विष्णु को जगाया जाएगा तथा इसी के साथ ही विवाह शादियां और अन्य दूसरे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल के अनुसार हिंदू परंपरा अनुसार देवउठनी एकादशी से विशेष मुहूर्त और संयोग शुरू हो जाएगा। लंबे समय  से मुहूर्त का इंतजार कर रहे लोगों को अब इंतजार नहीं करना होगा। मांगलिक  कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जाता है कि देव विवाह के बाद विवाह मांगलिक  कार्य जैसे गृह प्रवेश, वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस दिन कोई भी मंगल कार्य किया जा सकता है। इस दिन कोई भी व्यापार शुरू करना हो या कोई वाहन लेना हो या विवाह सगाई आदि सभी मंगल कार्य शुभ माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 14 शुभ विवाह मुहूर्त शेष बचे हुए हैं, जबकि अगले वर्ष शादी के खूब शुभ मुहूर्त हैं। इस वर्ष 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक ही शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 2017 में काफी शादी के मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

वहीं देवदत्त शास्त्री के अनुसार 10 नवंबर को दोपहर 11 बजकर 22 मिनट से एकादशी  तिथि शुरू हो जाएगी और 11 नवंबर को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। इस  दिन शादी के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed