{"_id":"578e70844f1c1b1f7fc4b9ba","slug":"narnaul-news-impound-overloaded-vehicle-thirty-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 ओवरलोड वाहनों को किया इम्पाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 ओवरलोड वाहनों को किया इम्पाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने ओवरलोड ट्रकों पर शिकंजा कसते हुए पिछले तीन दिन में करीब 34 ट्रकों को इम्पाउंड किया गया है। कुछ दिनों से कई ट्रक चालक पुलिस से बचने के लिए अपने ओवरलोड वाहनों पर तिरपाल आदि लगाकर शहर से गुजर रहे थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने ऐसे वाहनों पर शिकंजा कस दिया।
पुलिस अधीक्षक नारनौल हामिद अख्तर दो दिन पूर्व एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहीं जा रहे थे तो रास्ते में दौंगडा चौक से आगे उन्होंने तिरपाल लगाकर चल रहे ट्रकों को रुकवाया और चेक किया तो ट्रक ओवरलोड रोड़ी से भरा हुआ मिला। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत सिटी व सदर थाना एसएचओ तथा ट्रैफिक एसएचओ को इस तरह के ट्रकों को चैक करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने पिछले तीन में 34 ओवरलोड वाहनों को इंपाउंड किया है जो तिरपाल लगाकर चोरी छिपे शहर से गुजर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस के नाका इंचार्ज को अलर्ट करते कहा की जिस भी नाके से इस प्रकार से ओवरलोड वाहन निकलेंगे तो इसकी जिम्मेदारी नाकों पर तैनात कर्मचारियों की होगी। इसमें अगर किसी प्रकार ढिलाई बरती जाती है और उन्हें ओवरलोड वाहन निकलने की शिकायत मिलती है वे उस पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।