फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, house, every, garbage vehicle

अब हर घर पहुंचेगी कूड़ा गाड़ी

Sat, 09 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, house, every, garbage vehicle
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में अब शहर के हर घर तक नपा की कूड़ा गाड़ी जाएगी, जो कि आवाज लगाकर आपके घर का कूड़ा एकत्रित कर डम्पिंग यार्ड ले जाएगी। कूड़ा एकत्रित करने वाले यह गाड़ी दिन में एक नहीं बल्कि दो चक्कर लगाएगी। जिससे कि अब शहर के लोगों को अपने घर का कूड़ा इधर-उधर फेंकने की आवश्यकता नहीं होगी


15 टैंपो से होगा अभियान शुरू
शहर से गंदगी मुक्त बनाने के लिए पहले चरण में 15 टैंपो चलाई जाएंगी। शहर के हर वार्ड में एक टैंपों जाएगी। टैंपो हर घर के दरवाजे तक जाएगी। जिससे लोगों को अब कूड़ा डालने में आसानी रहेगी। इसके अलावा शहर की सफाई के लिए अब सफाई कर्मचारियों की भी भर्ती की जाएगी, वर्तमान में शहर में 90 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



नहीं देना होगा कोई चार्ज
शहर के लोगों टैंपों की सुविधा के लिए कोई सुविधा शुल्क नपा में नहीं जमा करवाना होगा, यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क दी जा रही है। वहीं अगर शहर के लोगों ने फिर भी शहर को गंदा किया तो इसके लिए जुर्माना जमा करवाना होगा। इतना ही नहीं शहर के प्रमुख स्थानों पर कूड़ा दान भी रखवाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन



र रोज 4 टन कूड़ा पैदा करता है शहर
शहर में इस समय हर रोज 4 टन कूड़ा निकलता है। जिसके अनुसार शहर के लोगों के द्वारा हर माह 120 टन कूड़ा पैदा किया जाता है। वहीं अभी तक इस कूड़े के लिए नपा के पास कोई ऐसी जगह नहीं है, जो शहर से दूर हो और नपा की अपनी हो। नपा की नई टीम के द्वारा अब डंपिंग यार्ड के लिए नई जमीन की तलाश की जाएगी, जहां पर कूड़ा डालने पर शहर के लोगों को कोई परेशानी नहीं आएगी।



क्या कहते हैं शहरवासी

भारत विकास परिषद की महिला अध्यक्ष उमा खुराना ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद है। नर्वनिर्वाचित प्रधान से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

पुष्पा जांगड़ा ने कहा कि अभी तक कूड़ा डालने के लिए खाली प्लाट ढूंढने पड़ते थे लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

संजय ने कहा कि चेयरमैन की ओर से बड़ा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। सभी लोगों को यह काफी पसंद आएगा।

बबलू ने कहा कि उनके लिए यह काफी बड़ी समस्या थी, अब कूड़ा गाड़ी घर आ जाएगी तो उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी।


सभी पार्षदों को साथ लेकर कूड़ा उठाने की इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। शहर के लोगों को इसकी वर्तमान में विशेष जरूरत है।
रीना बंटी, चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed