{"_id":"579e477c4f1c1b6f152b8b27","slug":"narnaul-news-forest-old-man-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितलांग की बणी में मिला अधेड़ का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितलांग की बणी में मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के गांव चितलांग बणी में शनिवार की सायं को ग्रामीणों ने शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसकी शिनाख्त करवाई गई। रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव चितलांग की बनी में एक किसान की भैंस चली गई। भैंस को देखते-देखते किसान की नजर एक शव पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिससे सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। शव की शिनाख्त गांव चितलांग निवासी महावीर (50) के रूप में हुई। शव को अस्पताल के डेड हाऊस में रखवा दिया गया जिसका पोस्टमार्टम रविवार को होगा। परिजनों का कहना है कि चार दिन पूर्व वह घर से निकला था। उनका मानना था कि वह हरिद्वार गया है। महावीर की मौत कैसे हुई इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।