फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, executive engineer, against, protest

एक्सईएन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 02 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
narnaul news, executive engineer, against, protest
फाइल इमेज

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के कार्यकारी अभियंता के तुगलकी आदेशों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न करने के रोष स्वरूप कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और एक्सईएन के खिलाफ  प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान धर्मवीर यादव ने की।   


मंगलवार को कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से विरोध प्रदर्शन करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी चौक, सिनेमा रोड़ होते हुए त्रिवेणी चौक पर पहुंचकर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। पुतले के दहन के बाद सीएडी कैंटीन, आईटीआई रोड़, बस स्टैंड रोड़, राव तुलाराम चौक होते हुए लघुसचिवालय पहुंचकर एसडीएम उमेद सिंह मोहन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को डांगरी, रेनकोट, बल्ब, साबुन इत्यादि व जलधरों पर प्लाश, पेचकश, कुर्सी, टॉर्च की सुविधा दी जाती है। उन्हें यह कार्यकारी अभियंता की ओर से नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली एलटीसी की सुविधा वरिष्ठता के आधार पर न देकर अपने चहेते को दे रहे है। जिसका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान करने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त से यूनियन के तीन पदाधिकारी आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस अवसर पर महाबीर पहलवान, राजेंद्र नौताना, शिव कुमार यादव, सत्यवान यादव, रामरतन शर्मा, अमित कुमार, सज्जन सिंह, सत्यवीर, हनुमान सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed