{"_id":"6ac95bc72c3430cbeb08c922","slug":"complaints-of-mouth-ulcers-and-sore-throats-have-increased-among-people-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130827-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लोगों में मुंह के छालों और गले में दर्द की शिकायतें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लोगों में मुंह के छालों और गले में दर्द की शिकायतें बढ़ीं
विज्ञापन
फोटो संख्या:60नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम में लगातार बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मुंह में छाले, गले में दर्द और टांसिल जैसी समस्याओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। नागरिक अस्पताल में इन दिनों रोज करीब 30 से 40 मरीज इन परेशानियों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
मुंह में छाले होने के कारण कई मरीजों को खाना खाने और पानी पीने में भी परेशानी हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम बदलने के दौरान खान-पान और दिनचर्या में बदलाव से ऐसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
एमओ डॉ. वंदना ने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय शरीर को नए तापमान के अनुसार ढलने में समय लगता है। पर्याप्त पानी नहीं पीना, अधिक मसालेदार या गर्म भोजन करना और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखना भी मुंह में छाले और संक्रमण की समस्या बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि पर्याप्त पानी पिएं, साफ-सुथरा भोजन करें और तले व अधिक मसालेदार खाने से बचें। यदि छाले लंबे समय तक बने रहें, बार-बार हों या तेज बुखार, अधिक दर्द और निगलने में परेशानी हो तो चिकित्सक से जांच करवाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां लेने से बचें।